Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सडक सुरक्षा कमेटी से सम्बंधित बैठक में मुख्य बिन्दूओं पर चर्चा की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 दिसम्बर। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को सडक सुरक्षा कमेटी से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य बिन्दूओं पर चर्चा की। बैठक में डीटीओ नीरज गोयल ने बैठक का एजैण्डा प्रस्तुत किया गया।
      उपायुक्त ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जाए और पीली पट्टी लगाकर इसका स्थाई समाधान भी किया जाए ताकि लोग दोबारा अतिक्रमण ना कर सके। पीली पट्टी से बाहर सामान रखने वाले और वाहन खड़े करने वालों के चालान भी किए जाएं।
        उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए जा रहे कामों में तीव्रता दिखाएं क्योंकि वहां लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, समालखा एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश राजेश सोनी, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments