रक्षा बंधन का त्योहार 12 अगस्त को एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा।
BOL PANIPAT : (9 अगस्त 2022) सनौली रोड, आदर्श कालौनी स्थित श्री भगवान परशुराम मन्दिर में पंजाबी ब्राह्मण सभा एवं श्री भगवान परशुराम सेवा दल के तत्वावधान में नगर के विद्वान ब्राह्मणों की एक मीटिंग हुई जिसमें वर्तमान में समाज में रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की तिथियों के बारे में समाज में चल रही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सर्व श्री पं. वेद गोस्वामी, युधिष्ठिर लाल शर्मा, पं. सतनारायण शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, डा. महेन्द्र शर्मा ने की। सभा के प्रधान पिंकल शर्मा ने बताया कि नगर में आने वाले दोनों त्योहारों को लेकर बड़ी भ्रांतियां हैं इसी को दूर करने के लिए इस विशेष मीटिंग को बुलाया गया है। सभा के सचिव हिमांशु शर्मा ने कहा कि पहले भी ब्राह्मणों की मीटिंग में यह निश्चित हो गया था कि रक्षा बंधन का त्योहार 12 अगस्त को एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन सरकारी छुट्टी 11 अगस्त को होने के कारण लोगों के मन में तारीख को लेकर भ्रम उत्पन्न हुआ। सभी ब्राह्मणों ने एकमत से निर्णय लेते हुए कहा कि वैदिक व्यवस्था, ज्योतिषीय गणना अनुसार रक्षाबंधन की तिथि 12 अगस्त है। जो प्रातः से प्रारंभ होकर पूरा दिन रहेगी। 18 अगस्त को अर्द्धरात्रि को अष्टमी तिथि होने के कारण जन्मष्टमी का त्योहार एवं व्रत 18 अगस्त को ही मनाया जाएगा। इस मीटिंग में संजय शर्मा, लाल चंद गोस्वामी, विरेन्द्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, दयानन्द शर्मा, दीपक शर्मा, नीरज सन्दल, सतीश शर्मा, राधे श्याम शर्मा, अतुल शर्मा, भारत भूषण शर्मा, जोनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments