Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 25, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इतिहासिक एंव धार्मिक नगरी आज प्रात: आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज की अंतिम दीक्षित परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ
माताजी ससंघ सहारनपुर से पैदल मंगल विहार करते हुए आज सुबह सोनौली रोड पर पहुंची जहां से बैंड बाजो के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई यह यात्रा सनौली रोड, अमर भवन चौक, धारी वाला चौंक, गुड मंडी बाजार, जैन मोहल्ला होते हुए श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सम्पन्न हुई
यात्रा के दौरान सभी ने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों के बाहर माताजी ससंघ का पाद्य प्रक्षालन एवं आरती करके माताजी ससंघ का भव्य स्वागत किया
मंदिर पहुंचने पर माताजी ने अपने आशीष वचनों में कहा कि मेरा पानीपत हरियाणा में पहली बार नगर प्रवेश हुआ है
उन्होंने कहा कि पानीपत ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है ऐसा सुना है और आज के प्रवेश से ऐसा प्रतीत भी हो रहा है कि पानीपत में धर्म के प्रति लोगों की आस्था आगाढ है
उन्होंने कहा कि मैं पानीपत को श्री जिनेंद्र वर्णी जी के नाम से जानती हूं वह संत जिन्होंने जैन धर्म पर अनेकों शास्त्रों का निर्माण किया उनके शास्त्रों को पढ़कर मैने भी वैराग्य जीवन में ज्ञान अर्जित किया
उन्होंने कहा कि यहां की प्रतिमाएं अति प्राचीन हैं और मैं विशेष रूप से जैन मोहल्ला में स्थित छोटा जैन मंदिर के नवीनीकरण महोत्सव के लिए यहां आई हूं
उन्होंने सभी से कहा कि आप सब लोग धर्म से जुड़े क्योंकि धर्म से जुड़ने पर ही आप अपना पूर्ण विकास कर सकते हैं धर्म हमें अच्छे कार्य करना सीखाता है धर्म हमें सद्मार्ग दिखाता है

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया की 26 अप्रैल‌ से 30 अप्रैल तक श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय (छोटा मंदिर) नवीनीकरण महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न होगा उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि पूज्य आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ इस महोत्सव में अपना सानिध्य देने के लिए सहारनपुर से पैदल विहार करते हुए पानीपत में पहुंची हैं उन्होंने कहा कि आगामी 26 अप्रैल को भक्तांबर स्त्रोत अखंड पाठ का आयोजन होगा वही 27 अप्रैल को शांति मंत्र जाप्य अनुष्ठान का भव्य आयोजन होगा

इस अवसर पर जानकारी देते हुए सचिव मनोज जैन ने बताया की 28 अप्रैल को 64 रिद्धि महामंडल विधान का आयोजन होगा वहीं 29 अप्रैल को याग मंडल विधान का आयोजन होगा उन्होंने कहा कि अंतिम दिवस 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर भव्य पूजन, अभिषेक, विधान आदि के पश्चात श्री जी को अस्थाई वेदी पर विराजमान किया जाएगा

इस अवसर पर जानकारी देते हुए एडवोकेट मेहुल जैन ने बताया यह मंदिर पानीपत के सबसे प्राचीन महोल्ला जैन मोहल्ला में स्थित है और यह मंदिर लगभग 200 साल प्राचीन है मंदिर को पूर्ण रूप से नया बनाया जा रहा है उन्हें बताया कि इसी मंदिर में हरियाणा की सबसे बड़ी जैन लाइब्रेरी भी उपलब्ध है जिसका नवनिर्माण भी इस मंदिर में होगा
आज इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सुनील जैन, उप प्रधान सुरेश जैन, सचिव मनोज जैन, प्रबंधक पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन, प्रदीप जैन, कुलदीप जैन, बृजभूषण जैन आदि विशेष रूप से मौजूदरहे

Comments