पीकेजी ग्रुप ने किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत में बृहस्पतिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें ग्राउल एंड वेल कंपनी ने भाग लिया। डीन प्रोफेसर नीरज कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पीकेजी ग्रुप निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करता आ रहा है और भविष्य में पीकेजी ग्रुप ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। क्योंकि पीकेजी ग्रुप का उद्देश्य छात्रों को केवल शिक्षा प्रदान करना नही है बल्कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान करना है। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 59 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पीकेजी कॉलेज के चेयरमैन सीए गौरव जैन, एमडी गीता जैन, निर्देशक डा. दिनेश राजौरिया और प्रिंसिपल सुरेश जांगड़ा ने चुने हुए 12 विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में ललित, मुकेश, कुलवीर बांगर, राकेश पुनिया आदि उपस्थित रहें।

Comments