“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत जिला पुलिस ने टैक्सी स्टैंड व बस स्टैंड पर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया.
BOL PANIPAT : 12 जून 2024, समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा न करने के प्रति प्रेरित करना और नशे के दुष्प्रभावों बारे में जानकारी देकर जागरूक करना है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जिला में अभियान के सफल आयोजन के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है।
बुधवार को जिला पुलिस की टीमों ने बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड पर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लोगों को नशा ना करने, इससे होने वाले कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नशा एक सामाजिक बुराई
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। उन्होंने बताया कि नशा शरीर के लिए जहा खतरनाक है, वही अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नही हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। सभी लोग इस मुहिम में बढचढ अपना अहम योगदान दे, एक दूसरे को नशे के खिलाफ जागरूक करें।
अभियान के तहत जिला पुलिस नशे के खिलाफ जागरूक्ता सेमिनार, रैली, नाटक इत्यादी का आयोजन करवा युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाएगी।
नशा बेचने वालो की सूचना जिला एएनसी सेल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 पर दे
नशे का अवैध धंधा करने वालों पर जिला पुलिस प्रभावी रूप से कार्रवाई कर रही है। पुलिस की आमजन से अपील है कि नशे के अवैध धंधे की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस का सहयोग करें। नशा बेचने वालों की सूचना जिला पुलिस को बेझिझक दें, आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबंधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments