Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 800 ग्राम गांजा सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2023, सीआईए थ्री टीम ने माइनर सौदापुर पुल पर एक्टिवा सवार दो नशा तस्करों को 1 किलो 800 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शनिवार साय गश्त के दौरान असंध रोड पर गांव सौंदापुर में मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक दो पहिया वाहन पर गांव जाटल से सौंदापुर होते हुए पानीपत जाएगे। युवकों के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत माइनर सौंदापुर पुल पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक एक्टिवा पर संदिग्ध किस्म के दो युवक गांव जाटल की और से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने एक्टिवा को नाके पर रूकवाकर पूछताछ की तो एक्टिवा चला रहे युवक ने अपनी पहचान प्रदीप उर्फ संजू पुत्र राजबीर निवासी उरलाना कला व एक्टिवा पर पीछे बैठ युवक ने सत्यवान पुत्र दुलिया निवासी वैसर के रूप में बताई जिसने अपने हाथ में प्लास्टिक की थेली पकड़ी हुई थी। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपियों की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किला 800 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा यूपी के कैराना में एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाए थे। शनिवार को दोनों आरोपी एक्टिवा पर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने रविवार को दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments