Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


हर्ष फायरिंग में 9 वर्षी बच्ची को छर्रे लगने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार. लाइसेंसी दोनाली बंदूक, 4 खोल व लाइसेंस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च 2024, थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस ने आठ मरला की जुलाहा बस्ती में हर्ष फायरिंग में 9 वर्षीय बच्ची को छर्रे लगने मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कवलजीत निवासी असंध करनाल के रूप में हुई।

आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आशीष ने बताया कि आठ मरला चौकी पुलिस ने बीते दिनों मामले में आरोपी करनैल सिंह निवासी जगजीवन राम कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह आठ मरला में दोस्त कुलवंत उर्फ बंटी के पोते की छठी के प्रोग्राम में गया था। जहा कुलवंत का साढू कवलजीत भी आया हुआ था। कवलजीत के पास लाइसेंसी दोनाली बंदूक थी। कवलजीत से बंदूक लेकर उसने हवाई व जमीन पर फायर किया तो उसके पैर की उंगली व पास खड़ी बच्ची की टांग पर छर्रे लगे। इसके बाद कवलजीत को बंदूक देकर वह इलाज के लिए जिला के निजी अस्पताल में भर्ती हो गया था।

सब इंस्पेक्टर आशीष ने बताया की आठ मरला चौकी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कवलजीत को चौकी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाईसेंसी दोनाली बंदूक, 4 खोल व बंदूक का लाइसेंस बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया।

आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आशिष ने बताया कि आठ मरला चौकी में रज्जन पुत्र चंद्रपाल निवासी बरौली मौजा गौरी गौंडा यूपी ने शिकायत देकर बताया था कि वह परिवार सहित आठ मरला में किराये के मकान में रहता है। 25 जनवरी को बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी 9 वर्षीय बेटी नैना के साथ सामान लेने आठ मरला चौक पर जा रहा था। गली में कुलवंत उर्फ बंटी के पोते की छठी का प्रोग्राम चल रहा था। वह बेटी के साथ प्रोग्राम को देखने लगा। तभी एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से तीन हवाई फायर व एक फायर जमीन पर कर दिया। गोली के छर्रे बेटी नैना की टांग पर तीन/चार जगह लगे। बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति फायरिंग करने वाले व्यक्ति का नाम करनैल सिंह बता रहे थे। थाना माडल टाउन में रज्जन की शिकायत पर आईपीसी की धारा 285,337 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments