Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार ने गरीबों की सुध लेकर उन्हें छत मुहैया करवाई है : लाभार्थी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at June 30, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जून। स्थानीय अनाज मंडी में स्थानीय अनाज मंडी में नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी नौल्था निवासी लख्मी ने कहा कि सरकार ने गरीबों की सुध लेकर उन्हें छत मुहैया करवाई है। मुख्यमंत्री की इस दूरगामी सोच से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
पानीपत के मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने पहली बार वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें इस लाभ को लेने के लिए किसी दफ्तर या किसी दलाल के चक्कर नही काटने पड़े। सरकार की यह योजना हम जैसे वृद्ध के लिए किसी रामबाण से कम नही है। डॉ. भीम राव अम्बेडकर योजना के लाभार्थी जो रैर कलां की निवासी कहती हैं कि उन्हें मकान की मरम्मत के लिए अब कहीं अंगूठा नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार ने गरीबों को उनकी स्थिति का आकलन करके उन्हें जो लाभ दिया है उससे गरीबों के चेहरे से गायब हुई खुशी फिर लौट आई है। उन्होंने सरकार द्वारा दी गई इस सहायता के लिए आभार प्रकट किया।
डाडौला की पूजा ने बताया कि उन्हें भीमराव अम्बेडकर योजना की जानकारी सरकारी कार्यक्रमों से मिली। इसके लिए आवेदन किया। अब वे इस योजना का लाभ पाकर खुश हैं। वह इस योजना के लाभ से पूरी तरह से सरकार का आभार प्रकट करती हैं। सरकार के इस लाभ से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा।

Comments