Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेल प्रतिभाओं को सरकार दे रही है नई उड़ान: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2026 Tags: , , , ,

-तरुण टूरण की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा

-मेहनत, अनुशासन और संकल्प से ही बनती है पहचान

-खिलाडय़िों के लिए हरियाणा सरकार की योजनाएं बनीं संबल

BOL PANIPAT , 18 फरवरी। बास्केटबाल स्कूल नेशनल (17 आयु वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले तरुण तूरण ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया से शिष्टाचार पूर्वक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी।

  उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने तरुण को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की धरती सदैव से खिलाडय़िों की भूमि रही है। यहां के खिलाडय़िों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि सफलता संयोग से नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे वर्षों की कठोर साधना, अनुशासन, त्याग और निरंतर प्रयास छिपे होते हैं। दुनिया केवल परिणाम देखती है, लेकिन उस परिणाम के पीछे दिन-रात की मेहनत और संघर्ष होता है।

    उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाडय़िों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। खेल नीति के तहत प्रतिभावान खिलाडय़िों को नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं, आधुनिक खेल अधोसंरचना तथा सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है। खेलो इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहल और राज्य स्तरीय खेल अकादमियों के माध्यम से ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली युवाओं को भी आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक खिलाड़ी को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े।

  उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, समर्पण, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। खिलाड़ी को शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक दृढ़ता भी विकसित करनी होती है। परिवार, प्रशिक्षक  का सहयोग भी सफलता की राह को मजबूत बनाता है।

  तरुण ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह चार घंटे और शाम को चार घंटे साई कोच पंकज पांडेय के नेतृत्व में नियमित अभ्यास करता है।  उल्लेखनीय है कि तरुण के पिता सुखबीर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता के लिए उनका सहयोग और प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, डीपीआरओ सुनील बसताडा सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments