Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सांस्कृतिक केंद्रों में भजन-कीर्तन. वहीं ताजपुर से ‘स्वच्छता ही सेवा का हुआ शुभारंभ.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2025 Tags: , , , ,

-मनरेगा स्कीम के कार्यों का भी किया निरीक्षण, ग्रामवासियों को मिली आवश्यक हिदायतें

BOL PANIPAT , 17 सितंबर। जिला परिषद एवं डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह (एचसीएस) ने बुधवार को ताजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए स्वयं ग्रामीण महिलाओं, सरपंच व अन्य अधिकारियों के साथ गांव में सफाई अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपील की कि वे एकल-उपयोग प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, गलियों, फिरनी व सरकारी भवनों को स्वच्छ बनाए रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत ताजपुर में मनरेगा स्कीम के अंतर्गत चल रहे प्रगतिशील कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया गया।    
      मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्यरत मज़दूरों व मेट्स को योजनानुसार दिशा-निर्देश दिए तथा गांव की व्यायामशालाओं का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दीं। खंड बापौली के ताजपुर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्रों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य उनका ग्रामीण महिलाओं व सरपंच द्वारा फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments