एचआईवी एड्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान
लोगों को एचआईवी से बचाव, जांच एवं उपचार के प्रति किया जाएगा जागरूक
BOL PANIPAT , 14 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिले में फोक मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। उप सिविल सर्जन डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच एवं उपचार को लेकर जागरूक किया जाएगा तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 15 सितंबर को सब्जी मंडी, पानीपत से होगी। इसके बाद 16 सितंबर को डीसी ऑफिस/कोर्ट, 17 सितंबर को मेन चौक/ओल्ड बस स्टैंड समालखा, 18 सितंबर को सावन चौक/रेड लाइट पानीपत, 19 सितंबर को सेक्टर-25 राज ओवरसीज, 21 सितंबर को मंडी/तहसील बापौली, 22 सितंबर को बस स्टैंड सिवाह, 24 सितंबर को नूरवाला लेबर चौक, 25 सितंबर को रिफाइनरी/नेप्टा प्लांट तथा 26 सितंबर को ट्रक यूनियन सेक्टर-25 पानीपत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comments