Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एक ही छत के नीचे मिलेंगी 37 विभागों की सेवाए. निंबरी में 16 दिसंबर को लगेगा मेगा जागरूकता कम सेवा शिविर.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 11, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 16 दिसंबर को गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, निंबरी में विशाल मेगा जागरूकता कम -सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।    शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों तथा रोजगार संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-कम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिले के विभिन्न विभागों, संस्थानों और स्वैच्छिक संगठनों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि इनमें स्वास्थ्य, परिवहन, आयुष, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, महिला-बाल विकास, जल संसाधन, अग्निशमन, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य विभाग, रोजगार कार्यालय, आई.टी.आई., रेडक्रॉस, डि-एडिक्शन सेंटर, साइबर सेल, सेवा केंद्र सहित कई गैर-सरकारी संगठन भी शामिल हैं।

  उन्होंने बताया कि शिविर में प्रत्येक विभाग अपना सूचना-स्टॉल स्थापित करेगा। विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदानों, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी मौके पर उपलब्ध कराई जाएगी।पंजीकरण, जागरूकता गतिविधियाँ, स्वास्थ्य जांच, रोजगार परामर्श, कृषि-उद्यान सहायता जैसी लाइव सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। आधार पंजीकरण के लिए ज़ेड-सी-आर-आई-एम की टीम मौजूद रहेगी। सिविल अस्पताल की ओर से सी.पी.आर., कैंसर, नेत्र रोगों सहित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

  उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 12 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कक्ष में सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है। विदित रहे कि यह शिविर जनता को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे विभागों के बीच सामंजस्य भी मजबूत होगा। यह शिविर जिले में जन-सेवा और सुलभ न्याय की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Comments