Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


दीवाना गांव से श्रमिक के गन प्वाइंट पर अपहरण व लूट की वारदात प्रारंभिक जांच में झूठी व संदिग्ध दिख रही.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 जनवरी 2025, श्रमिक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया उसने दोस्तों के साथ कमरे पर शराब पार्टी में कुछ पैसे खर्च कर दिए और बाकी पैसे एटीएम से निकालकर दे दिए

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम दीवाना गांव के पास से श्रमिक के अपहरण व लूट की वारदात की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसकी गहनता से जांच जारी है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिनमें ऐसी कोई भी फुटेज दिखाई नही दी। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने श्रमिक सफिक से भी पूछताछ की। जिसने उसने लूट की मनगढ़त कहानी बनाकर अभियोग दर्ज कराने की बात स्वीकारी है।
पूछताछ में श्रमिक ने पुलिस को बताया 2 जनवरी को दिन में दिवाना गांव में उसने किराये के कमरे पर अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद तीनों पानीपत शहर में आ गए। यहा पर दोनों दोस्तों ने उससे उधार पैसे मांगे तो उसने नशे की हालत में एटीएम से पैसे निकाल कर दोनों दोस्तों को दे दिए।
साय करीब 7 बजे नशा उतरने पर अपने गांव निवासी एक दोस्त को सारी बात बताई। घर जाने व घर वालों को देने के लिए उसके पास पैसे नही बचे तो घर वालों के डर से उसने मनगढ़त लूट की झूठी कहानी बनाई और थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में में शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया।
पूछताछ में श्रमिक ने पुलिस को बताया वह उन दोनों दोस्तों के घर का पता नही जानता। उसकी दोनों से मुलाकात वर्ष 2017 में फ्लौरा फैक्टरी में काम करने के दौरान हुई थी। वह दोनों भी उसके साथ फ्लौरा फैक्टरी में काम करते थे।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सफिक अंसारी पुत्र मजीम मिया निवासी रजराहा पलामोर झारखंड हाल किरायेदार दीवाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 2 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे वह दीवाना गांव में रेलवे पुल पर था। इसी दौरान वहां एक बोलेरो गाड़ी आई। उसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उस पर पिस्तौल तान दी। वे उसे गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे। गाड़ी में बैठाकर वे उसे करनाल के कोहंड की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने उससे 4 हजार रुपये की कैश और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसका डेबिट कार्ड लूट लिया। जबरन पिन पूछकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने उसका पर्स भी छीन लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने उसे जीटी रोड पर नांगल खेड़ी पानीपत के सामने उतार दिया और फरार हो गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments