Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


जेल में बंदी के पास मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2023, सीआईए थ्री की टीम ने जिला जेल में बंदी के पास मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ रवि पुत्र रमेश निवासी दिवाना व भगत सिंह पुत्र बलराज निवासी कवि के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सितम्बर 2022 में पानीपत जिला जेल की उप अधीक्षक गीता रानी ने जेल में चैकिंग के दौरान जीमन में सिम सहित एक मोबाइल फोन दबा मिलने पर थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 29 सितम्बर को दोपहर 1 बजे दीपक हुड्डा उप अधीक्षक जेल के नेत्रत्व में जेल गार्द द्वारा सुरक्षा वार्ड नंबर 2 की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान चक्कियों के सामने बाहरी एरिया में जमीन में एक काले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन सिम सहित दबा मिला। फोन पर आईएमईआई नंबर अंकित नही है। काल डिटेल निकालकर उपरोक्त फोन जिसके नाम या जिन बंदियों ने बात की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर कारागार अधिनियम 42ए के तहत थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम ने साइबर सैल के माध्यम से जानकारी जुटाई तो बरामद सिम भगतसिंह पुत्र बलराज निवसी कवि के नाम रजिस्टर्ड मिला । पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी भगतसिंह को मतलौडा में शेरा मोड़ से काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने साथी आरोपी बंटी उर्फ रवि निवासी दिवाना के साथ मिलकर जेल में मोबाइल पहुंचाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी भगतसिंह ने प्रारंम्भिक पुलिस पूछताछ में बताया वह थाना मतलौडा में दर्ज हत्या के एक मामले में पानीपत जेल में बंद था। इसी दौरान स्नेचिंग के मामले में जेल में बंद भोला पुत्र माईराम निवासी दिवाना के साथ उसकी जेल में दोस्ती हो गई थी। हत्या के मामले में बेल होने पर जुलाई 2022 में वह जेल से बाहर आया था। इसके कुछ दिन पश्चात भोला ने जेल के अंदर से ही उसके उपर दबाव बनाते हुए जेल में एक सिम पहुंचाने के लिए सिम कार्ड चाचा के लड़के बंटी को देने के लिए कहा। उसने अपनी आईडी पर सिमकार्ड निकलवाकर भोला के चचेरे भाई बंटी को दे दिया था।
पुलिस टीम ने आरोपी भगत सिंह की निशानदेही पर आरोपी बंटी को गांव दिवाना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत जेल के अंदर बंद अपने ताउ के लड़के भोला के पास मोबाइल फोन व उक्त सिम कार्ड भेजने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। भोला के कहे अनुसार वह एक मोबाइल फोन व भगतसिंह से लिया सिमकार्ड जेल के बार मिले एक युवक को देकर आया था। युवक ने सिम कार्ड व मोबाइल फोन जेल के अंदर भोला के पास पहुंचा दिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों की बेल हो गई।

Comments