Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली घर स्थित गोहाना रोङ पर खुला दरबार 28अक्तूबर को.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अक्तूबर । बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए  बिजली विभाग पानीपत सर्कल कार्यालय के अधीक्षक अभियंता धर्मबीर छिक्कारा आगामी 28अक्तूबर दिन शुक्रवार को  बिजली घर स्थित गोहाना रोङ पर प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक खुला दरबार लगायेंगे।
बिजली विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बिजली सम्बंधी वही समस्याएं सुनी जांएगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नही हो रहा। ऐसे सभी उपभोक्ता इस दिन अपना आवेदन रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायत की सुनवाई उक्त बैठक में नही होगी। उन्होंने आम-जन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली सबंधी कोई शिकायत है वे इस दिन अपनी शिकायत का शीघ्र निवारण करवा सकते हैं।

Comments