संत रविदास जी का जीवन और विचार आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
संत रविदास के विचार आज भी मार्गदर्शक
संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और ऊँच- नीच के विरुद्ध उठाई आवाज
जिलेवासियों को संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
BOL PANIPAT , 1 फ़रवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और विचार आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और ऊँच-नीच के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके विचारों ने न केवल अपने समय को दिशा दी, बल्कि आज भी समाज को सही मार्ग दिखा रहे हैं।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि संत रविदास जी का स्वप्न एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां सभी को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो। आज आवश्यकता है कि हम उनके इस विचार को व्यवहार में उतारें और समाज में आपसी भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करें। समरसता और सहयोग से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिलेवासियों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सभी नागरिकों को रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और प्रगति की कामना की।

Comments