जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने न्यायिक परिसर में मनाया विश्व योग दिवस.
BOL PANIPAT , 21 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरपर्सन सुदेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर. के मेहता की देखरेख में जिला न्यायिक परिसर में विश्व योग दिवस मनाया गया।
योग शिविर आयुष विभाग के साथ मिलकर लगाया गया। योग शिविर में संदीप चौहान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, पानीपत, आदित्य जैन, जुडि़शल मजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास, कोर्ट स्टाफ एवं बार सदस्य उपस्थित रहे। योग शिविर में सभी को योग कराया गया। योग सिखाने के लिए पतंजलि से योग इंस्ट्रक्टर जे पी गुलाटी, लोकमान, पूनम व आयुष विभाग से विकास, रेनू के द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलग अलग योग आसन सिखाये गए। सभी योग आसान योगा इंस्ट्रक्टर की देख रेख में किये गए। इसके अलावा न्यायिक परिसर सब डिवीजऩ समालखा में भी न्यायिक अधिकारी एवं कोर्ट स्टाफ ने मिलकर योग दिवस मनाया, इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों की दर को कम करना था।

Comments