Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा करने वाले व्यक्तियों को जागरूक करके समाज की मुख्यधारा से जोड़ना मुख्य ध्येय: उप मण्डल अधिकारी (ना0)  मनदीप कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रेडक्रास सोसायटी डॉ0 वीरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में उपमंडल अधिकारी (ना0) मनदीप कुमार ने जिला रेडक्रास सोसायटी, पानीपत का औचक निरीक्षण किया तथा रेडक्रॉस भवन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों बारे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 150 युवक-युवक को समाज सेवा व नशे से दूर रहने बारे जागरूक करते हुए शपथ दिलवाई। इस दौरान हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सहित स्टाफ सदस्य जसमेर, अमित, सुनिल व प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया, प्रदीप इत्यादि मौजूद रह

उपमण्डल अधिकारी (ना0) मनदीप कुमार ने रेडक्रॉस भवन में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों व स्टाफ सदस्यों के साथ सबसे पहले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने नशीली वस्तुओं और पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियो ंको जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा चाहिये, ताकि वह भी नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन यापन कर सकें।

उन्होनें युवाओं को जागरूक करते हुए युवाओं को नशे के प्रकार जैसे ध्रुमपान, शराब का सेवन, ड्रग्स वा टीके से लिये जाने वाले नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी सांझा की और कहा कि स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ सकल्प ले तो नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होनें कहा कि हमें समाज सेवा हेतु रैडक्रास के साथ जुडक़र जरूरमंद, बीमार, असहाय, दिव्यांगजन व्यक्तियों की सहायतार्थ आगे आना चाहिये।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने अवगत कराया कि उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार सचिव गौरव रामकरण की अगुवाई में रेडक्रास/सैंट जॉन द्वारा गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैै, जिसमें रक्तदान शिविरों का आयोजन, नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता, बुर्जुगों हेतु वृद्धाश्रम का संचालन, महिलाओं हेतु सिलाई-कढ़ाई सेंटर का संचालन, युवाओं हेतु कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का संचालन, एड्स के प्रति जागरूकता, युवाओं के हरियाणा परिवहन विभाग में परिचालक व चालक हेतु प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, उद्योग में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को समाज से जोड़ना इत्यादि शामिल है।

Comments