Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


16 दिसंबर को जिला स्तरीय पंचायत सम्मेलन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 14 दिसंबर। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेद्र बबली आगामी 16 दिसंबर को आर्य महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय पंचायत सम्मेलन में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
  उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला स्तरीय पंचायत सम्मेलन की सभी प्रकार की तैयारियां पूर्णं कर ली गई हैं। कार्यक्रम में पानीपत खंड के सभी नवनिर्वाचित सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य भाग लेंगे। सभी जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के बारे में अवगत करा दिया गया है।

Comments