Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


  4 अगस्त 2026 को लगाया जाएगा मेगा जॉब फेयर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अगस्त 2026 को प्रात: 10 से सांय 2 बजे तक डी0ए0वी0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनाल के कैम्पस में एक मेगा जॉब फैयर के आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, बेल, विधि एवं विधायी कार्य विभाग राज्य मंत्री गौरव गौतम के कर कमली एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं विभिन्न संस्थानों के माध्यम से रोजगार के उत्कृष्ठ अवसर उपलब्ध करवाना तथा उनके कौशल एवं रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करना है। इस मेगा जॉब फेयर में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों, जिनमें  Beri Udyog Karnal, Beri Udyog Begampur, Modern Dairies, Kamal Motors Pvt. Ltd., Ujala Cygnus Health Care, EROS Hospital, Amritdhara My Hospital, Shah Hospital, Arpana hospital, Century Ply boards Ltd., Suvidha Store Pvt Ltd., Zee Laboratories, Rahul Automotives, Oswal Pumps, Rugs Creation, Modern Dairies, Ebro India Pvt. Ltd., Hindustan Pumps & Electricals Engg. Pvt. Ltd.. Sanjeev Bansal Cygnus Hospital, Chaman Lal Setia Exports Ltd., Goodrich Food India Ltd., Oswal Solar Enterprises Pvt. Ltd., Metro Motors Pvt. Ltd., Walso Solar Solution Pvt. Ltd., PP Automobile Pvt. Ltd., Dunar Food Ltd., Jeevan Chanan Mahila Mahavidhalay, Assand इत्यादि भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

रितु चहल ने कहा कि इस मेगा जोव फेयर का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इस मेगा जॉब फेयर में 10वीं, 10-2, आईटीआई, डिप्लोमा मेडिकल एएनएम/जीएनएम, लैब टैक्निशियन एवं इत्यादि स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी से अनुरोध है कि वे अपने साथ बायोडाटा की पाँच प्रतियों, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएँ, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जो कि रोजगार विभाग, हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचआरइएक्सडॉटजीओवीडॉटइन पर पंजीकृत हैं वे अपना रोजगार पंजीकरण कार्ड भी साथ लेकर आयें।

जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेने के लिए जारी किए गए कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण अवश्य करें। पंजीकरण के उपरांत निर्धारित तिथि को अपने बायोडाटा ( Resume ) शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियों तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार में भाग लें। सभी पात्र एवं इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की जाती है कि इस मेगा जॉब फेयर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी मण्डल रोजगार कार्यालय, करनाल के दूरभाष नंबर 0184-2266912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments


Leave a Reply