Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


त्योहारी सीजन पर बाजार में बेहतर व्यवस्था मिलने पर बाजार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस का किया आभार व्यक्त.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 24, 2025 Tags: , , , , ,

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इसका श्रेय जिलावासियों को दिया

BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर 2024, त्योहारी सीजन पर बाजार सहित पूरे क्षेत्र में जिला पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की बाजारों के प्रधानों ने खुले मन से प्रसंशा करते हुए शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बाजारों की एसोसिएशन के प्रधानों ने कहा कि दीपावली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है। इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं जैसे अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग प्रबंधन, ट्रैफिक रूट डायवर्जन और निरंतर गश्त से दुकानदारों एवं ग्राहकों को अत्यंत सुविधा मिली। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण दीपावली की खरीदारी शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा निगरानी से त्योहार की रौनक और बढ़ी। पुलिस की मुस्तैदी के परिणाम स्वरूप त्योहार पर इस वर्ष बाजारों में एक भी स्नेचिंग, चोरी इत्यादि की घटना नहीं हुई।
बाजार एसोसिएशन के प्रधानों ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इसका पूरा श्रेय जिला वासियों, बाजार प्रधान व जिला के तमाम पुलिसकर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सारी व्यवस्था उन सभी के सहयोग से ही संभव हो पाई है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बाजार प्रधानों व जिलावासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी राजबीर सिंह, दर्शन लाल वधवा प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल, गौरव लीखा इंसार बाजार, निशांत सोनी मैन बाजार, संजय वर्मा स्वर्णकार सभा, अमान मुंजाल सलारगंज गेट, प्रीतपाल सिंह असंध रोड, राजीव मालिक डा रंजन मार्केट, सुशील भाराडा देवी मंदिर रोड, सुनील सिंगला गुड़ मंडी बाजार, मोहित बजाज मॉडल टाउन, कृष्ण फुटेला जाटल रोड,चंद्रगुप्त अग्रवाल असंध रोड, सुनील वधवा रामलाल चौक, चंद्र सहगल प्रताप बाजार, सुरेश आहूजा आठ मरला, हप्पी पुनानी नूरवाला अड्डा, हिमांशु कटारिया राधा कृष्णा मार्केट, कर्मचंद नारंग होटल ढाबा एसोसिएशन इत्यादी मौजूद रहे।

Comments