Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन (मॉडल टाउन) के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर मेयर से बात की।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन (मॉडल टाउन) के सदस्यों ने पिछले काफी समय से चल रही समस्याओं को लेकर मेयर अवनीत कौर से बातचीत की। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए मेयर मौके पर पहुंची और समस्याओं को जाना। एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी समस्या लाल टंकी मार्केट मे खस्ता हाल शौचालय , मार्केट के आगे का फर्श , स्ट्रीट लाइट , रिंग रोड पर सफाई व्यवस्था के बारे में मेयर को बताया। मेयर अवनीत कौर ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।और एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया की ये सभी समस्याएं जल्द ठीक हो जाएगी। .
इस मोके पर एसोसिएशन के प्रधान मोहित बजाज, महासचिव आशु दुआ, उपप्रधान रमेश गिरधर , खजांची राजीव बैठला, कवलजीत सिंह, विनय गुप्ता, मोहित जुनेजा, नवीन नागपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Comments