पानीपत में अवैध कॉलोनी काटे जाने का नहीं रुक रहा धंधा बड़े अधिकारियों और नेताओं के संरक्षण में काटी जा रही है अवैध कॉलोनियां
BOL PANIPAT: ( 16 अगस्त) पानीपत में अवैध कॉलोनी काटे जाने का नहीं रुक रहा धंधा अधिकारियों नेताओं के संरक्षण में काटी जा रही हैं अवैध कॉलोनियां यह आरोप जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने जिला योजनाकार को शिकायत देने के बाद यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही उन्होंने कहा कि मिलन गार्डन के साथ से नोहरा रोड फाटक से पहले लगभग 8- 10 एकड़ कृषि भूमि के अंदर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचा कर कॉलोनी काटने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शहर में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही है जिसमें कुछ बड़े अधिकारी और नेताओं के चहेते कॉलोनाइजर इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इसकी शिकायत पहले भी जिला योजनाकार को की जा चुकी है लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई उल्टा वहां पर जोर शोर से भवन निर्माण और प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ नूर वाला , भैंसवाल रोड , बरसत रोड ,कुटानी रोड, जाटल रोड ,रिसालू रोड , बबैल रोड पर अवैध कालोनियों एवं अवैध भवनों का निर्माण जोर शोर से जारी है उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को काटने वाले कुछ कॉलोनाइजर प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से सांठगांठ कर इस प्रकार के अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वह शीघ्र ही जिला योजनाकार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे

Comments