Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


अंडा व्यापारी से गन पॉइंट पर 1.85 लाख रूपए की लूट करने वाले और दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

1.60 लाख रूपए, मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बोलेरो गाड़ी व बाइक बरामद.

BOL PANIPAT : 11 मई 2023, पानीपत, सीआईए वन टीम ने पानीपत से सफीदों रोड पर गांव नारा के पास पिकअप गाड़ी सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी व उसके ड्राइवर से गत दिनों गन पॉइंट पर 1.85 लाख रूपए की लूट करने वाले आरोपी अतुल, भारत, नीतीश व मोहित की निशानदेही पर वारदात में शामिल उनके दो साथी आरोपी सोहन उर्फ सोनू पुत्र सियाराम निवासी गांव अरढ़ाना करनाल व शुभम पुत्र बीरभान निवासी सफीदों को बीते देर साय गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने चारों साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों ने लूट की राशि में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिये। बचे 1.60 लाख रूपए, छीना गया एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बोलेरो गाड़ी व एक बाइर बरामद कर बुधवार को आरोपी अतुल, भारत, नीतीश व मोहित की रिमांड अवधी पूरी होने पर उनके साथ ही आरोपी सोहन उर्फ सोनू व शुभम को भी माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था हेचरी मालिक का बेटा आरोपी अतुल गिरोह का मास्टर माइंड है। अतुल करीब 1 महिना पहले अपने ट्यूशन टीचर की आई 20 कार माग कर ले गया था। कार का एक्सीडेंट हो गया था। ठीक करवाने के लिए ट्यूशन टीचर ने पैसों की बात कही तो अतुल ने घर वालों से पैसे ना मांगकर अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर गांव नारा के पास पिकअप गाड़ी सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी व उसके ड्राइवर से 1.85 लाख रूपए लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए वन की टीम ने गत सोमवार को आरोपी अतुल पुत्र रोशन लाल, भारत पुत्र इंद्र सिंह, मोहित पुत्र प्रीतम निवासी सफीदों व नीतीश पुत्र शिवकुमार निवासी गांव सिंघाना सफीदों को गांव नारा मतलौडा बाइपास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ व लूटी गई नगदी बरामद करने के लिए मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था

वारदात बारे थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है.

थाना मतलौडा में नूरआमिन पुत्र मोहम्मद निवासी जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली ने शिकायत देकर बताया था कि वह 5 मई को गाड़ी के ड्राइवर शाहआलम के साथ अपनी दिल्ली नंबर पिकअप गाड़ी में दिल्ली से सफीदों रोशन लेयर फार्म पर अंडे लेने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वह पानीपत सफीदों रोड पर गांव छोटा नारा के पास पहुंचे तो गौशाला की एंम्बुलेंस का ड्राइवर सड़क पर गाड़ी को बेक कर रहा था। उनको भी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान अलग अलग तीन बाइक पर 4 अज्ञात युवक आए जिनमें से तीन लड़कों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर दोनों को नीचे उतार लिया और गाड़ी की चाबी निकालकर तलाशी लेने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और पिस्तौल पॉइंट पर एक मोबाइल फोन व गाड़ी के अंदर रखे कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। बैग में 1.85 लाख रूपए कैश व अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित नूरआमिन की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments