युवक से मारपीट कर बाइक छीनने के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार. बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 09 अप्रैल : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 दशहरा ग्राउंड में दो युवकों से मारपीट कर बाइक छीनने के दो आरोपियों को बुधवार शाम को सेक्टर 25 में मित्तल मैगा माल के पीछे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोपीपत के राठधाना गांव निवासी मोहित व करनाल के घरौडा अग्रसैन कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक सप्लेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 25 में मित्तल मैगा माल के पीछे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने बाइक 12 अक्तूबर 2024 को सेक्टर 13/17 स्थित दशहरा ग्राउंड में दो युवको से मारपीट कर छीनने बारे स्वीकारा। बाइक छीनने की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में देशराज कॉलोनी भावना चौक निवासी वीरेंद्र पुत्र रामदिया की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वे दोनों 12 अक्तूबर 2024 को पानीपत सेक्टर 13/17 में दशहरा देखने के लिए आए हुए थे। दोनों की एक महिला दोस्त भी सेक्टर 13/17 में दशहरा देखने आई हुई थी। महिला दोस्त ने आरोपियों को फोन कॉल कर बताया उसकी एक बाइक सवार दो युवको के साथ कहासुनी हो गई है। वे दोनों तुरंत मौके पर गए और लड़को से मारपीट कर उनकी स्पलेंडर बाइक छीन ली। आरोपियों ने अपनी पहचान पुलिसकर्मी बताते हुए लड़को से कहा बाइक थाने में मिलेगी। दोनों आरोपी लड़को से स्पलेंडर बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर नाले में फैक दी थी, और बाइक को अपने काम में प्रयोग कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सप्लेंडर बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरेापियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments