Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


बदमाशों ने दंपति पर पिस्तौल तानी.गोली मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन छीनकर हुए फरार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के विकास नगर क्षेत्र में अपने घर के बाहर टहल रहे दंपति को बदमाशों ने निशाना बनाया है। दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर पिस्तौल तानी और गोली मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद दम्पत्ति ने  वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिर्फ छीना-झपटी का केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि वह विकास नगर का रहने वाला है। बीती रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ गली में टहल रहा था। इसी दौरान वहां दो बाइक सवार करीब 5 युवक आ धमके। सभी ने अपना मुंह कपड़े आदि से कवर किया हुआ था। आते ही युवकों ने दीपक के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

गाली-गलौज के दौरान बदमाशों ने दीपक को कहा कि वह अपने गले से चेन निकाल कर दे दे, नहीं तो वे उसे गोली मार देंगे। बदमाशों की धमकी से डरकर दीपक ने अपने गले से करीब 4 तोला वजनी सोने की चेन उतार कर बदमाशों को दे दी। चेन लेने के तुरंत बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Comments