Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


लखदातार सेवा समिति द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at May 12, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मॉडल टाउन स्थित लखदातार सेवा समिति के कार्यालय में समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आने वाली 12 नवंबर बाबा श्याम जी के जन्मदिन के उपलक्ष  में शोभायात्रा के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श एवं रूपरेखा बनाई गई।
वही  समिति  द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । नई कार्यकारिणी में विनय गुप्ता को चेयरमैन, आशु दुआ को प्रधान,राजीव चोपड़ा और आशीष अग्रवाल को वरिष्ठ उप-प्रधान, मोहित जुनेजा, संदीप राजपाल, वरुण तायल, आशीष शर्मा को उप-प्रधान, सुनंद शर्मा और वैभव छाबड़ा को महा-सचिव, मनोज वाधवा, हितेश गुगलानी, ईश कुमार, तेजबीर सिंह को सचिव, विपिन अरोड़ा और पंकज दुआ को कोषाध्यक्ष व ललित कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
वही संस्था के प्रधान आशु दुआ ने बताया कि  पिछली साल भी 22 नवंबर को  देवउठनी  एकादशी के दिन लखदातार सेवा समिति द्वारा पानीपत में भव्य श्री श्याम शाही शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। वही इस बार यह कार्यक्रम 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन पानीपत शहर में द्वितीय श्री श्याम शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
इस अवसर  पर समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य व श्याम बाबा के सेवक मौजूद रहे।

Comments