Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रमेश चुघ निर्विरोध लगातार चौथी बार संत द्वारा हरि मन्दिर सभा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT (26 मई) सेठी चौक स्थित संत द्वारा हरि मन्दिर सभा में आज द्विवार्षिक चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चुघ को प्रधान पद के लिए चुना गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। उत्तम चंद आहुजा को चुनाव अधिकारी बनाया गया। उन्होंने पिछली कार्यकारिणी भंग कर दी। तत्पश्चात चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सेवादार किशोर रामदेव ने रमेश चुघ के लिए नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस प्रकार उन्हें निर्विरोध लगातार चौथी बार सभा के प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। नवनियुक्त प्रधान रमेश चुघ ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार उनके पिताजी ने भी इसी मन्दिर में 14 साल तक सेवा की है वे भी जितना हो सकेगा बढ़चढ़कर मन्दिर सभा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल से दोपहर के 12.30 बजे प्रतिदिन लंगर चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस अवसर पर सनातन धर्म संगठन के सदस्यों ने भी नवनियुक्त प्रधान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, ओम ढींगड़ा, कर्म सिंह रामदेव, दर्शन लालरामदेव, ईश्वर रामदेव, हरनाम चुघ, जगदीश लाल जुनेजा, अमरजीत सपड़ा, शाम सपड़ा, प्रवेश रेवड़ी, पवन रेवड़ी, अमर वधवा, गोल्डी बांगा, हरनारायण जुनेजा, ईश्वर सिंह चुघ, आत्म प्रकाश खुराना, तिलक राज खट्टर, जगदीश चुघ, रमेश नागपाल आदि उपस्थित थे।

Comments