वाहन रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में नई रजिस्ट्रेशन सीरीज एचआर06बीई शीघ्र चालू की जाएगी।
BOL PANIPAT: 25 सितंबर। एसडीएम मनदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में वाहनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित चल रही सीरीज एचआर06बीडी शीघ्र समाप्त होने वाली है तथा नई रजिस्ट्रेशन सीरीज हर एचआर06बीई शीघ्र ही चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मनपसंद नंबर इत्यादि लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय में कर सकता है जिसके लिए खुली बोली 29 सितंबर शुक्रवार को की जाएगी तथा अधिक बोली देने वाले को नंबर अलॉट कर दिया जाएगा।

Comments