16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रिडा बोर्ड की ओर से कैरम प्रतियोगिता
BOL PANIPAT, 21 अक्तूबर। आगामी 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रिडा बोर्ड की ओर से अग्रतला में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले कैरम खिलाडिय़ों का 28 अक्तूबर को पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर सैक्टर 3 में कैरम प्रतियोगिता की ट्रायल हेतु चयन किया जाएगा। सिविल सेवा प्रतियोगिता से सम्बंधित सभी हिदायतें एचटीटीपी//डीओपीटीडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है।

Comments