Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों को लेकर संघर्ष तेज के फैसले के साथ सम्पन्न हुआ हरियाणा खेत मजदूर यूनियन का पानीपत जिला सम्मेलन

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 20, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त आज स्थनीय भगत सिंह स्मारक में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन का पानीपत जिला सम्मेलन जिले के खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों को लेकर संघर्ष तेज के फैसले के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल लोहारी ने की और जिला सचिव हरपाल सिंह सींक ने जिले में यूनियन की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।
सम्मेलन का उदघाटन बीकेएमयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप ने किया और समापन हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पाल ने किया। सम्मेलन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के संस्थापक सदस्य मंगल सिंह दिलावरी, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान सेवा सिंह मलिक, जिला सचिव राम रतन एडवोकेट, यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह बुढाखेडा़, सोनीपत इकाई के जिला सचिव सतबीर कश्यप आदि ने खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों का समर्थन करते हुए एकजुटता व्यक्त की।

सभी ग्रामीण मजदूरों को 100 – 100 वर्ग गज के रिहायशी प्लाट देने, उन पर मकान बनाने के लिए प्रति प्लाट 5 लाख रुपए ग्रांट देने, सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में बेचना बंद करने, सरकारी महकमों में खाली पड़े लाखों पदों को भरने, खेत मजदूरों के बच्चों को केजी से पीजी तक अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा देने, दलितों – पिछडो़ं एवं महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार रोकने, मनरेगा में साल में 200 दिन काम देने और प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी देने, सभी खेत मजदूर महिलाओं – पुरुषों को 55 वर्ष की आयु में 6000 रुपये मासिक पैंशन देने, हरियाणा में खेत मजदूर कलयाण बोर्ड का गठन करने आदि ज्वलंत मांगों को लेकर सितम्बर महिने में जन जागरण अभियान चलाने, हरियाणा खेत मजदूर यूनियन का सदस्यता अभियान चलाने और गांव कमेटियों का गठन करने एवं भारत रतन डाo भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसम्बर को अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पानीपत उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन में 15 सदस्यों की जिला कमेटी का चुनाव किया गया। सुलतान सिंह को अध्यक्ष, ओम प्रकाश व रामबीर कश्यप को उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कश्यप को जिला सचिव एवं राकेश कुमार सह सचिव निर्वाचित किया गया।

Comments