Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


सिस्टम नहीं सुधरा तो सड़कों पर धरने प्रदर्शन अनशन करेगी सर्वजातीय जन पंचायत : सुरेंद्र अहलावत एडवोकेट

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at April 3, 2022 Tags: , , , ,

आज पानीपत जिले में विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग मुद्दों पर समाज हित में संघर्ष कर रहे प्रबुद्ध व गणमान्य लोगों द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया और पानीपत जिले में हावी मुद्दे, भ्रष्टाचार ,बेलगाम प्रशासनिक व्यवस्था सफेद हाथी बन रहे सरकारी विभागों ,गली ,सड़कें बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा आदि विषय पर लोगों द्वारा रोष जाहिर किया गया और सर्व समिति से फैसला कर सामाजिक मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष करने के लिए सर्वजातीय जन पंचायत नाम संगठन बनाने की घोषणा की गई और इस तमाम भूमिका की मुख्य कड़ी बने सुरेंद्र अहलावत एडवोकेट

सुरेंद्र अहलावत ने वर्ष 2000 में समालखा विधानसभा चुनाव में पंचायती उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और अच्छी खासी 18700 वोट हासिल की और वहीं वर्ष 2009 में भाजपा की टिकट पर नया हल्का बना पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ चुके हैं पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष पानीपत बार एसोसिएशन के सचिव भी रहे सुरेंद्र अहलावत फिलहाल भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी व लोकसभा चुनाव में प्रभारी हल्का समालखा चुनाव प्रभारी आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं

जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचारी सिस्टम बेलगाम प्रशासन व सांसद विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सर्वजातीय जन पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने अगली रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि पंचायत समाज के हर तबके के लिए और लोगों की समस्याओं से संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को सलाह निवेदन के लिए आगाह करेगी अगर फिर भी सिस्टम नहीं सुधरा तो सड़कों पर धरने प्रदर्शन अनशन आदि करेगी

सर्वजातीय जन पंचायत ईमानदार लोगों को प्रमोट करते हुए आगामी चुनाव में भी मदद करेगी और भ्रष्ट नेताओं को हराने में भूमिका तय करेगी सुरेंद्र अहलावत ने बताया कि वे स्वयं पानीपत ग्रामीण से निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कौन सी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस सवाल पर सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि हलके के लोगों से राय कर पार्टी झंडा और डंडा क्या होगा बाद में फैसला करेंगे फिलहाल हर कॉलोनी और ग्राम स्तर पर संगठन की कमेटियां गठित की जाएंगी

पंचायत में सर्व जातीय जन पंचायत संगठन का किया गया विस्तार

इस दौरान सर्वजातीय जन पंचायत के विभिन्न पदाधिकारियों व कोर ग्रुप की घोषणा की गई जिसमें बसपा के बहुत ही वरिष्ठ नेता डॉक्टर नरेंद्र जेसिया को सरक्षक भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ,युवा व्यापारी नेता जितेंद्र जुनेजा (राजू अचार वाला) पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू मिर्जापुर पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, पूर्व निगम पार्षद रामरतन अग्रवाल को उपप्रधान, भाजपा नेता देवेंद्र दत्ता को संगठन मंत्री, भाजपा नेता बलवान शर्मा और भीम सिंह रोड को जिला सचिव बनाया गया
इसके अलावा सर्व जातीय जन पंचायत का कोर ग्रुप भी घोषित किया गया जिसमें सुरेंद्र अहलावत, नरेंद्र जसिया ,सुधीर जाखड़, जितेंद्र जुनेजा, देवेंद्र दत्ता, सुरेंद्र गर्ग, रामरतन अग्रवाल, प्रेम सैनी, डॉक्टर रामकरण वर्मा ,सुरेंद्र मिर्जापुर बलवान शर्मा और भीम सिंह रोड को शामिल किया गया

इस दौरान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू पानीपत के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने कहा कि सर्व जातीय जन पंचायत के साथ किसान कमेरा वर्ग भी कंधे से कंधा मिलाकर आमजन की समस्याओं के लिए सड़क पर संघर्ष करेगी और भारतीयों द्वारा सर्व जातीय जन पंचायत को समर्थन देने की घोषणा की प्रमुख समाजसेवी जितेंद्र जुनेजा ने कहा कि सुशासन और सबका साथ सबका विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार कि पहले भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध ने पोल खोल दी है संगठन मंत्री देवेंद्र दत्ता ने कहा कि सरकार में मंत्री सांसद विधायक खुद स्वीकार कर रहे हैं कि सिस्टम खराब है लेकिन इसके जिम्मेदार वह खुद हैं नेताओं की दोगली बातों से जनता परेशान हो चुकी है और आज सत्ता के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है और जन पंचायत राजनीतिक विकल्प तैयार करेगी

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान राजेश्वरी शिवसेना हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह मलिक सरपंच एसोसिएशन पानीपत प्रधान खुश्दिल कादियान कमलेश मदान प्रदीप उपाध्याय जगदीश ठाकुर देवेंद्र राणा एडवोकेट ललित गर्ग सुमेर रोड मनीष मराठा अंग्रेज मलिक राजेंद्र बिंजोला सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे

Comments