राजीव कॉलोनी के लोगो को मिलेगा सम्पति का मालिकाना हक. विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में उठाई वंचितों की आवाज
BOL PANIPAT : सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पानीपत शहरी विधायक ने पानीपत शहर की समस्या का ध्यान रखते हुए वर्षो से कस्टोडियन लैंड में निवास कर रहें राजीव कॉलोनी के निवासियों की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए विधानसभा में मनोहार सरकार से राजीव कॉलोनी के निवासियों को कस्टोडियन लैंड को किफायती दामो में उपलब्ध कराया जाए एवं रजिस्ट्री उचित रेट से कराई जाए जिससे राजीव कॉलोनी में रह रहें गरीब निवासियों को छत का सहारा मिल सके.
राजीव कॉलोनी के निवासी लम्बे समय से कस्टोडियन लैंड में बिना किसी वैध प्रमाण के रह रहें है और उनके द्वारा समाचार पत्रों के द्वारा उनकी समस्या पर प्रकाश डाला जाता रहा है जिसे संज्ञान में लेते हुए विधायक विज के द्वारा विधानसभा में यह मांग उठाई है विधायक विज ने दूसरी मांग गोहाना रोड को एलएनटी फ्लाईओवर से जोड़ने और पानीपत की जनता की सुविधा हेतु एलीवे टेड बस स्टॉप की मांग एवं एचएसवीपी और एसएसएलडी एक और दो के एन्हास्मेंट का मुद्दा एवं गर्ल्स कॉलेज की माँग एवं फायर स्टेशन की माँग कॉमन बॉयलर की माँग ,रेनीवल प्रोजेक्ट की मांग और जेडएलडी के प्रोजेक्ट की मांग को प्रमुखता से उठाया है

Comments