बड़ी धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व.
– समालखा में शिव मंदिर में शिव की प्रतिमा की स्थापना की गई.
BOL PANIPAT : देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में पानीपत जिले के समालखा के शिव मंदिर में शिव प्रतिमा की स्थापना की गई। इस स्थापना के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक को निमंत्रण दिया गया। शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सुखबीर सिंह मलिक ने भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा हमें भगवान शिव के उद्देश्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके बताए हुए सच्चाई के मार्ग को अपने जीवन में उतरना चाहिए। निरंतर जन सेवा के काम करने चाहिए। जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। उससे पहले सुखबीर सिंह मलिक का फूलों से सम्मान शिव मंदिर के प्रधान सुनील वशिष्ठ उप प्रधान देवेंद्र बाली सचिव मुकेश ढ़ाडा सहसचिव दीपक शर्मा और कोषाध्यक्ष विजय जैन ने किया।
सुखबीर सिंह मलिक ने पानीपत जिले में अन्य कई मंदिरों का दौरा किया इस मौके पर सुखबीर सिंह मलिक टीम के सदस्य राजकुमार मुंडे होशियार सिंह मुकेश शर्मा राजू मंडेला संदीप मनचंदा आदि मजबूत रहे।

Comments