Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा की जनता है उनकी असली टिकट. किसी पार्टी से नही बल्कि निर्दलीय लडेगें चुनाव-पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : बापौली, 6 फरवरी (प्रीती शर्मा) : हल्के की जनता ही उनका असली टिकट है, उन्हे किसी भी पार्टी के टिकट की जरूरत नही है बल्कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जिस पार्टी में जाने के लिए हल्के की जनता उन्हे कहेगी वों जनता से विचार विमर्श करने के बाद उसे पार्टी को समर्थन देकर हल्के में फिर से विकास कार्यो की गंगा बहाने का काम करेगें उक्त बाते पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली ने छाजपुर कलां व छाजपुर खुर्द गांव में शादी समारोह में शिरक्त करने के उपरांत गांव में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओ व समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कही। रविन्द्र मच्छरौली ने कहा कि समालखा हल्के के अंदर गुडागर्दी चर्म सीमा पर है, जनता की सुध लेने वाला कोई नही है। आमजन का आना-जाना दुर्भर हो गया है, क्योकि घरों से निकलते ही पुलिस बेलगाम होकर उनके चालान काट रही है, जिन्हें रोकने वाला कोई नही है। आज हलका समालखा की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। मच्छरौली ने कहा कि उनके समर्थक कमर कस ले, क्योकि हलके की जनता का आर्शिवाद उनके साथ है और वो भविष्य में होने वालें विधान सभा चुनाव में किसी पार्टी से नही बल्कि आजाद उम्मीदवार  के तौर पर जनता जनार्दन के समर्थन से चुनाव लडेगें। उन्होने समर्थकों की नब्ज को टलोलते हुए कहा कि उनका छोटा भाई विक्रम मच्छरौली दिन रात हल्के की जनता के सुख-दुख में जाकर सेवा करने का काम कर रहा है और जल्द ही वों भी हल्के में चुनावी बिगुल बजाने का काम करेगें। मच्छरौली ने कहा कि उनका डद्वेश्य जनता की सेवा करना और हलका समालखा से गुडागर्दी को खत्म करना है, ताकि जनता बेखोफ अपना कारोबार कर सकें। उन्होने कहा कि बिहोली नदी पुल पर लूटपाट की घटनाए ज्यादा होती थी, लेकिन उन्होने उक्त पुल को सीधा व चौडा कराकर उनपर भी विराम लगाने का काम किया, ताकि रात को किसी भी राहगीर को समस्या का समाना ना करना पडें। इस मौके पर आलोक बंसल, निवर्तमान सरपंच सोहनलाल, राजेश गोस्वामी, विनोद शास्त्री, कुल्दीप, जगदीश प्रजापत, प्रकाश, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, शीतला जागंडा, नितेश प्रजापत आदि अनेक मौजूद थें।

Comments