Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका धीरज साहू का पुतला

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 10, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 दिसंबर, कांग्रेस , कैश तथा करप्शन एक दूसरे के पर्यायवाची है।इसके जनप्रतिनिधि जनता का धन लूटना  अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने पुराने बस स्टैंड के सामने कांग्रेसी सांसद धीरज साहू का पुतला  फूंक ने बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने कहा की धीरज साहू से मिली रकम काले धन का पर्वत है।ये राशि कानूनी तौर से जब्त सबसे बड़ी राशि है ध्यान रहे तीन सूट केस आभूषण भी मिलेंगे। काले धन का भंडार इतना बड़ा है की इंसान छोड़ो मशीन भी गिनते गिनते दम तोड रही है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की धीरज साहू से 250 करोड़ से अधिक रुपए का नकदी बरामद हुए जब एक जनप्रतिनिधि के पास इतनी बड़ी राशि बरामद मिली है तो अन्य  प्रतिनिधियों के पास कितना काला धन होगा। डा अर्चना ने कहा की क्या कारण है की कांग्रेस ने 2 बार हार का मुंह देखने वाले को 3 बार का राज्यसभा का सांसद क्यों बनाया।धीरज साहू राहुल गांधी के करीबी है इसलिए राहुल गांधी की भी देश को बताने की जिम्मेदारी बनती है। कांग्रेस में ने जाने ऐसे कितने कलाकार है। ये रुपए नही ये गरीब जनता का खून चूसा गया है।
गांधी खानदान तथा कांग्रेस आलाकमान की जिम्मेदारी बनती है ये जनप्रतिनिधि किस के लिए ए टी एम की तरह काम कर रहे थे। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जनता को लूट कर अपनी जेब तो भरते ही है साथ ही ये पैसा गांधी खानदान तक जाता है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की एक तरफ घमंडी गठबंधन है जो लूट खसोट कर रहा है दूसरी तरफ मोदी की भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म।करने की गारंटी तथा  जनता की पाई पाई लौटाने  की गारंटी है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।
इस अवसर पर संजय छोकर,मेघ राज गुप्ता,लोकेश नांगरू,रविंदर भाटिया, ईश कुमार राणा, महावीर दहिया, इंदू कुकरेजा, बलविंदर आर्य,दीपक सलूजा,विशाल गोस्वामी,सुनीता गोयल, हरिश कटारिया,नरेंद्र बिंझौल, सुदेश रानी, पंडित पंकज शर्मा,दीपक शर्मा, जसमेर कादियान,जतिन राणा ,सतीश मेहता,धर्मपाल चोपड़ा,सुरेंद्र पपनेजा,पंकज खुशरीजा, अलका शर्मा तथा विमला रानी मौजूद रही। 

Comments