Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से सामान चोरी करने वाला और खरीदार गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने अनाज मंडी के नजदीक ब्राइट ओवरसीज फर्म के गोदाम से लाखों रूपए कीमत के टॉवल चोरी करने वाले आरोपी पैकिंग ठेकेदार खटीक बस्ती शास्त्री कॉलोनी निवासी सवी और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी खटीक बस्ती निवासी मोहम्मद इरफान को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अंसल निवासी विशेष ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अनाज मंडी के नजदीक उसकी ब्राइट ओवरसीज के नाम से फर्म है। उसका बाथ टॉवल का इम्पोर्ट व होल सेल का व्यवसाय है। खटीक बस्ती निवासी सवी को पैकिंग का ठेका दिया हुआ था। 1 अप्रैल को जब उसने ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पैकिंग ठेकेदार सवी को टॉवल की गांठ चोरी करता दिखाई दिया। ठेकेदार सवी जनवरी माह से चोरी कर रहा था। अब तक 12 से 15 लाख रूपए कीमत का माल चोरी कर चुका है। सवी चोरी किया माल खटीक बस्ती निवासी मोहम्मद इरफान को बेचता था। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विशेष ढींगरा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच सीआईए टू पुलिस टीम सौपी गई थी। सीआईए टू पुलिस ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी सवी को जाटल रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे से और आरोपी मोहम्मद इरफान को गोहाना रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी सवी ने पूछताछ में गौदाम से टावल चोरी करना। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी सवी ने गौदाम से चोरी किए टॉवल साथी आरोपी मोहम्मद इरफान को 2 लाख रूपए में बेच दिए और मोहम्मद इरफान ने थोड़े थोड़े कर आगे 3.50लाख रूपए में बेच दिए। पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी किया सामान बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply