Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नशा एक सामाजिक बुराई: पूजा वशिष्ट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा), गांव राणा माजरा व गढ़ी बेसिक में जनसम्पर्क अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने लोगो को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत किया नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया की नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा,ताकि नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं। परंतु इस मुहिम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आमजन का सहयोग जरुरी है।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालो की सुचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होने युवाओं से भी आहावान किया कि वे नशे से दुर रहकर शिक्षा,खेल कुद व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करे।

उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया की वे अपने बच्चो की गतिविधियों पर पूरी नजर रखे। और नशे जैसी समाजिक बुराई से दुर रहने के लिए सचेत करे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ट ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में अपना भाई चारा मजबुत करे तथा छोटे-मोटे आपसी झगड़े व मन-मुटाव के मामले पंचायती स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें ताकि उनका गांव में भाईचारा मजबूत रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने इसी के साथ-साथ ग्रामीणों को साइबर क्राइम व डायल 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान थाना सनौली प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामनिवास भी मौजूद रहे।

Comments