Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


थाना साइबर क्राइम की टीम ने एसडी इंटर नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर क्राइम इसके बचाव व हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अक्तूबर 2023, साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर विद्यार्थियों व आनजन को साइबर क्राइम के प्रकार एवं बचाव बारे जानकारी देकर जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने वीरवार को सेक्टर 6 में स्थित एसडी इंटर नेशनल स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर क्राइम इसके बचाव व हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

साइबर विशेषज्ञ एएसआई प्रवीन ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है। तमाम तरह के वित्तीय लेनदेन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे- जैसे वित्तीय लेनदेन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। एप्प्स और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर साइबर अपराधी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है। बताया गया कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बीमा पॉलिसी वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ाने, घर बैठे लाखों कमाए जैसे, केवाईसी व अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए कॉल से सावधान रहें।

इंटरनेट व सोशल वेबसाइटों का प्रयोग करते समय बरते विशेष सावधानी:

  1. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से अधिक जानकारियां शेयर न करें। यह आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है।
  2. साइबर अपराधी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपको ट्रैक करते रहते है कि आप किन साइट्स पर जा रहे है और आप किन किन ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल हो रहे है। साइबर ठग आपको तरह तरह के ऑफर देकर ठग सकते है।
  3. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नजर आने वाले किसी भी संदिग्ध लोन ऑफर के चक्कर में न पड़े। किसी भी डबल मुनाफे वाले या मिलेनियर बनाने वाले दावो में न पड़े।
  4. अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक सावधानी बरते और डबल वेरिफिकेशन को लागू करें ।
  5. सोशल मीडिया पर कभी भी ओटीपी, फिशिंग मेल और आने वाली वीडियो कॉल को अनदेखा करे।
  6. सोच समझकर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में लोगों को शामिल करे। अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रखे। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट न करे।
  7. इनाम जिताने वाले विज्ञापनों के चक्कर में न पड़े। सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ग्रुप पर ऐसे विज्ञापन झूठे होते है।
  8. अपने किसी भी पुराने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को बेचने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आपने गैजेट से पूरा डाटा मिटा दिया है और ई मेल, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंकिंग ऐप्स, ई वॉलेट और अन्य एप्लीकेशंस से लॉग आउट कर दिया है।

साइबर अपराध घटीत होने पर बिना किसी देरी के साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।

Comments