Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


जयदीप राठी हत्या मामले में आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी से रिमांड के दौरान पुलिस टीम कर रही गहनता से पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 6, 2026 Tags: , , , , ,

-साक्ष्य जुटाने के सभी प्रयास किए जा रहे. पुलिस आरोपी को कुरूक्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर पर लेकर गई. नहर में एनडीआरफ की टीम के सहयोग से सर्चिंग अभियान चलाया. एफएसएल की टीम भी साथ रही.

BOL PANIPAT , 06 जनवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए वन व सीआईए टू की संयुक्त टीम जयदीप राठी की हत्या के आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी से पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर रही है। सोमवार को आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उन्होंने जयदीप राठी की हत्या के बाद शव को डिस्पोज ऑफ कर कुरूक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत (शाहबाद नलवी से ठोल जाने वाले रोड से गुजर रही) नरवाना ब्रांच नहर में डाल दिया था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार व सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की संयुक्त टीम मंगलवार को आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी को नरवाना ब्रांच नहर पर लेकर गई। एफएसएल की टीम भी साथ में रही। पुलिस टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए नहर में एनडीआरएफ का सहयोग लेकर सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के भरसक प्रयास किये जा रहे है।

Comments