पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गढी बेसिक, निजामपुर व गांजबड़ गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
-नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या संबंधित थाना को दे, सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी: डीएसपी नरेंद्र सिंह
BOL PANIPAT , 25 दिसंबर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने वीरवार को गढी बेसिक, निजामपुर व गांजबड़ गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया।
अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। युवा देश का भविष्य है। युवा पढ़ाई के साथ खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाए, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहे।
उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments