Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. (पी.जी) कॉलेज, पानीपत में ‘प्रीमियर बैंकिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन, 71 विद्यार्थियों ने लिया लाभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी) कॉलेज, पानीपत के इंटर्नशिप सेल, आईसीटी अकादमी एवं इन्फोसिस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बी.ए.,बी.कॉम.एवं बी.बी.ए. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “प्रीमियर बैंकिंग” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का वैलेडिक्टरी (समापन) समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 71 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की आधुनिक कार्यप्रणाली, तथा रोजगारोन्मुखी कौशलों से परिचित कराना था।
समापन समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मालिक, आई.आई.सी. कन्वेनर डॉ. किरण मदान, डॉ सुनित शर्मा (हेड फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स), डॉ. निधान सिंह (हेड फैकल्टी ऑफ साइंस), प्रो. सोनिया (हेड ऑफ फिजिक्स डिपार्टमेंट), डॉ. विक्रम कुमार (आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर), प्रो. अजयपाल सिंह (SDC कन्वेनर), इंटर्नशिप सेल की संयोजिका डॉ. चेतना नरूला , डॉ. हिमांशी(हेड ऑफ इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट), प्रो. खुश्बू (एन.एस.एस प्रोग्राम ऑफिसर), इंटर्नशिप एडवाइजर शिखा जुनेजा, स्किल कॉर्डिनेटर शालू , प्रो. रुचिका बत्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधा देकर कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के पास व्यवहारिक ज्ञान, संचार कौशल, तकनीकी दक्षता तथा सकारात्मक कार्यशैली भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.बी. (पी.जी) कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ. सुनित शर्मा, हेड फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स ने कहा कि आईसीटी अकादमी एवं इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल को अपने व्यावसायिक जीवन में अपनाएँ और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें।
इंटर्नशिप सेल की संयोजिका डॉ. चेतना नरूला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के ट्रेनर डॉ. पियूष मित्तल ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रीमियर बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, ग्राहक संबंध प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, इंटरव्यू स्किल्स, कॉर्पोरेट एटीकेट तथा व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर जानकारी दी गयी | उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी |
महाविद्यालय की सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझा किए और बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा, व्यावसायिक व्यवहार, टीम वर्क एवं कॉर्पोरेट संस्कृति को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।

Comments


Leave a Reply