पंजाबी ब्राह्मण सभा की मीटिंग में आठवें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
BOL PANIPAT : (21 दिसम्बर) पंजाबी ब्राह्मण सभा की एक मीटिंग रविवार को सनौली रोड, गंगापुरी रोड स्थित गंगा गार्डन में हुई जिसमें 28 दिसम्बर रविवार को होने वाले आठवें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।
प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति समाज से अलग होता जा रहा है।इसी को देखते हुए पंजाबी ब्राह्मण सभा द्वारा परिवार मिलन समारोह की संकल्पना की गई। इसी कड़ी में 8वां परिवार मिलन समारोह दिनांक 28 दिसम्बर दिन रविवार को गंगा गार्डन में होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध श्री बीरा जी कृपा धाम की संस्थापिका राजकुमारी कौशल तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्योति एवं मनीष भारद्वाज मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर युधिष्ठिर शर्मा, यशपाल शर्मा, संजय शर्मा, लाल गोस्वामी, हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, डा. देवांशु शर्मा, पंकज शर्मा, हरीश शर्मा, गौतम शर्मा, रिक्की शर्मा, पवन अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

Comments