सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियों द्वारा गांव डिकाडला व पावटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT , 8 सितम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियों द्वारा वीरवार को गांव डिकाडला व पावटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन पार्टी द्वारा गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। करनाल के संगोहा गांव से आई भजन पार्टी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके स्कूली विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं के बारे में जानकारी भी दी।
डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग की भजन पार्टियों के सदस्य लोगों को सरकार द्वारा आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार गांव-गांव जाकर किया जा रहा है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हैं कि हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments