Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन पर जनता का बढ़ता विश्वास. मौके पर ही मिल रहा समाधान.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2025 Tags: , , , ,

-जनता समाधान शिविर से मिल रही जनता को राहत. समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान. प्रशासनिक अधिकारी गंभीर. क्रीड और पुलिस विभाग से जुड़ी  मिली कई शिकायतें

BOL PANIPAT , 13 सितंबर। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर आम जनता के लिए एक बड़ी राहत का माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों में आने वाले लोगों की अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान निश्चित समय सीमा में हो। उन्होंने कहा, शिकायतकर्ता उम्मीद लेकर आते हैं, हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। अधिकारी गंभीरता से कार्य करें, किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा, जनता की समस्याएं हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जो शिकायतें विभाग से संबंधित हैं, उनका समाधान हमें ही करना है। अधिकारी ईमानदारी और तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा, जनता समाधान शिविर केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए हैं। अधिकारी खानापूर्ति न करें, हर शिकायत का ठोस समाधान हो। जनता का भरोसा प्रशासन की ईमानदारी पर आधारित होता है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा, जनता का भरोसा ही प्रशासन की असली ताकत है। हमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गंभीरता से हर शिकायत का समाधान करना चाहिए।

    डीएसपी सतीश वत्स ने कहा, जो लोग इन शिविरों में आते हैं, वे प्रशासन पर पूरा भरोसा रखते हैं। हमें इस विश्वास को कायम रखना है और सभी समस्याओं पर सख्ती से कार्रवाई करनी है। सोमवार को शिविर में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 शिकायतें क्रीड विभाग, 14 पुलिस विभाग, 3 डीडीपीओ, तथा अन्य विभागों की 5 शिकायतें शामिल थीं। शिकायतकर्ता यशपाल ने पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इस पर सख्त कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, समाधान शिविर नोडल अधिकारी संजीव शर्मा, जोगिंदर समेत कई अधिकारी और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Comments