Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भारत की वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण करना ही राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह को मनाने का उद्देश्य : डॉ अनुपम अरोड़ा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 8, 2022 Tags: , , , ,

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का सारगर्भित समापन

काव्य पाठ में ज्योति, पेंटिंग में तन्वी तूर, स्लोगन लेखन में कोमल, भाषण मेंमान्याऔर क्विज प्रतियोगिता में गौरव एवं रूबी ने मारी बाजी

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में 2 से 8 अक्टूबर तक मनाये गएराष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आज विधिवत एवं सारगर्भित समापन हो गया. सप्त्ताह भर चले इस आयोजन में बीएससी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिसा लिया.इस अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे काव्य पाठ में ज्योति, पेंटिंग में तन्वी तूर, स्लोगन लेखन में कोमल, भाषण में मान्या और क्विज प्रतियोगिता में गौरव एवं रूबी ने बाजी मार प्रथम स्थान पाकर राशि और प्रशस्ति पत्र पर कब्ज़ा किया.राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताहकेमाध्यम से छात्र-छात्राओं कोपर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवो की सुरक्षा को लेकर जागरूक कियागयाताकि वे इनके प्रति संजीदाबनेऔर इनकी हर हाल में रक्षा करे. आज आयोजित विविध प्रतियोगिताओं का उदघाटन प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया.उनकेसाथ डॉ प्रियंका चांदना, डॉरवि कुमार, प्रो राकेश सिंगला,प्रो प्रवीण कत्याल, प्रो प्रवीण कुमारी, डॉ मुकेश पुनिया,डॉ एसके वर्मा,प्रो मयंक अरोड़ा, प्रो रिया अग्रवाल, प्रो काजल जिंदल, प्रो नम्रता,श्रीदीपक मित्तल नेक्विज में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों का हौंसला बढाया. विदित रहे की वनों का संरक्षण अब हर इंसानकी पहली प्राथमिकता है.जिम्मेदारीके भाव से हम लुप्त हो रहे पेड़-पौधों, जंगली जानवरों और पक्षियों के संरक्षण को सुनिश्चित कर सकते है. इसीलक्ष्यसे प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर के दौरान वन्य जीव सप्ताह आयोजितकिया जाता है ताकि देश के नागरिकभी अपनी जिम्मेदारी को समझे और वन्य प्राणियों को बचाने और संजोने के कार्य में तुरंत जुटे. इस बार के राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना’ रहा. क्विज प्रतियोगिता क्विज मास्टर डॉ प्रियंका चांदना की देख-रेख में संपन्न हुई.

डॉ अनुपम अरोड़ा प्राचार्य ने कहा की भारत की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य सेप्रतिवर्षराष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है. आज इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करना शुरू कर दिया है और इसकी वजह से वह अपने साथ-साथ लाखों अन्य जीवों के लिए इस धरती पर खतरा बन गया है.हमने अपनी सुख-सुविधाओं और विकास के नाम पर धरती पर मौजूद संसाधनों का  दोहन इस तरह से किया है कि अबदूसरे जीवधारियों के जीवन काआधार ही खत्म हो गया है.विकास का सबसे बुरा शिकार वन हुए हैं. कितने ही पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं और कितनी ही विलुप्ति के कगार पर खड़ी हैं.समय आ गया है कि हम सभी इंसान अपनी जिम्मेदारियां समझें. सिर्फ विचार-विमर्श या सम्मेलन ही नहीं बल्किधरती और वन्य जीवों को बचाने के लिएठोस कदम हमेंआज ही उठाने होंगे.

डॉ प्रियंका चांदना ने कहा की जब से इंसान ने अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जैव विविधता के साथ छेड़छाड़ शुरू कीहैतभी से वन्य प्राणियों का जीवन जीना दूभर हो गया है.लालची प्रवृत्ति और विकास के नाम पर इंसानपृथ्वी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.पर्यावरणऔर वन्य जीव सभी इंसान की के इन कारनामों से परेशान है.हमारेलालच का ही यह परिणाम है कि पृथ्वी पर उपस्थित तमाम वन्य प्राणियों के विलुप्त होने का खतरा अब सत्य हो चला है.कई प्रजातियों का धरती से नामोनिशान ही मिट चुका है और एक बार विलुप्त हो जाने के बाद किसी प्रजाति को वापस लाने का कोई भी तरीका नहीं है. ऐसे में इंसान को अब भी समझदारी का परिचय देना होगा और यही इस वन्यजीव सप्ताह ने हमें सिखाया है.

काव्य पाठ प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम            ज्योति      बीएससी (नॉन-मेडिकल)-तृतीय

द्वितीय           मान्या      बीएससी (नॉन-मेडिकल)-तृतीय

तृतीय      सपना            बीएससी-द्वितीय

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम            तन्वी तूर         बीएससी-प्रथम

द्वितीय           तन्नू            बीएससी-द्वितीय

तृतीय      रचनाझा          बीएससी-द्वितीय

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम            कोमल      बीएससी-तृतीय

द्वितीय           मनीषा      बीएससी-द्वितीय

तृतीय      अंजलि      बीएससी-तृतीय

भाषण प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम            मान्या      बीएससी-तृतीय

द्वितीय           अंशिका           बीएससी-द्वितीय

तृतीय      रूबी             बीएससी-द्वितीय

क्विज प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम                 गौरव और रूबी  

द्वितीय                विनीता और दिव्या 

तृतीय           उदित और अमित 

Comments