Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माताओं के योगदान को याद करना है ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का मकसद: डॉ अनुपम अरोड़ा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 13, 2022 Tags: , , , , ,

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के सुअवसर पर देश भक्ति के भाव से भव्य तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन 

एनएसएस, एनसीसी और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्ततत्वाधान में छात्र-छात्राओं ने ली देश, समाज और समस्त मानव कल्याण की शपथ

लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माताओं के योगदान को याद करना है ‘हर घर तिरंगा अभियान’ कामकसद: डॉ अनुपम अरोड़ा

    BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एक सप्ताह तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कॉलेज प्रांगण मेंएनएसएस, एनसीसी और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर देश, समाज और समस्त मानव कल्याण की शपथ ली. ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केसुअवसर पर देश भक्ति के भाव से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज उठाये तथा देश भक्ति के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में राष्ट्र भक्ति और भाईचारे के भावों को संचारित किया. विदित रहे की आजाद भारत में तिरंगे का एक खास मुकाम है और 26 जनवरी 2002वह दिन था जब भारत के आम नागरिकों को अपनी मर्जी के हिसाब से कही भी और किसी भी समय झंडा फहराने की अनुमति मिली. अब सभी भारतीय गर्व के साथ अपने घरों, कार्यालयों और फैक्ट्रियों में झंडा फहरा सकते हैं. ‘इन्कलाब जिंदाबाद’, ‘वन्दे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ के उदघोष लगाते जब युवा विद्यार्थी कॉलेज से निकले तो उनका जज्बा देखते ही बनता था. छात्रों की अगुआई प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, कॉलेज में एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस के प्रभारी डॉ राकेश गर्ग, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट बलजिंदर सिंह, डॉ मुकेश पुनिया,डॉ एसके वर्मा, दीपक मित्तल ने की. 

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र ऋतिक ने बाजीमारी और प्रथम स्थान पर कब्ज़ा किया. कुदरत और तन्नु ने संयुक्त रूप से दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया. फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम, तानु ने दूसरा और प्रीती ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिताएं प्रो इंदु पुनिया की देख-रेख में संपन्न हुई.75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फेस पेंटिंग के माध्यम से अपने चेहरे पर राष्ट्र ध्वज बनाये.

एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है औरइस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को की गई है. यह अभियान 15 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगा. सरकार के इस अभियान के तहत पूरे देश में करीब 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाना है.भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का ऐलान किया था.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने संबोधन में तिरंगे को फहराते समय कुछ सावधानियां बरतने को कहा. उन्होनें कहा कि तिरंगा फहराते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि रहे. हमें कभी भी गंदा या फटा हुआ झंडा नहीं फहराना चाहिए. तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं फहराना चाहिए. झंडे को कभी भी किसी के समक्ष झुकाना नहीं चाहिए. इस बात का ध्यान रहे की तिरंगे के आसपास कोई दूसरा ध्वज न तो उससे ऊंचा हो और न ही उसकी बराबरी पर हो. उन्होनें कहा की तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान  भारत माता का सम्मान है.‘हर घर तिरंगा अभियान’ लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है. इस कदम का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद करना है. सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए.‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हमअपने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लगायेंगे ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है. आज की रैली और प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का उद्देश्य भी नागरिकों एवं समाज को प्रोत्साहित करना था ताकि वे भी इस सुअवसर को अपने हाथो से न जाने दे. 

     इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियो ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली.

Comments