श्री सनातन धर्म संगठन के लिए पानीपत में स्थान की खोज 46 साल बाद हुई पूर्ण.
BOL PANIPAT : 6 जुलाई, श्री सनातन धर्म संगठन रजि. पानीपत के सदस्यों की एक मीटिंग आज सैनी कालोनी, सनौली रोड स्थित रामेश्वरम धाम मन्दिर में प्रधान कृष्ण रेवड़ी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आने वाली 14 जुलाई को श्री सनातन धर्म संगठन के तत्वावधान में रामेश्वरम धाम मन्दिर एवं कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बारे विचार विमर्श किया गया व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि श्री सनातन धर्म संगठन रजि. पानीपत में मन्दिरों और धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं का एक प्रतिनिधि संगठन है, जिसकी स्थापना 46 वर्ष पूर्व हुई थी। संगठन के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए तब से ही संगठन के लिए एक स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए अब जसवंत राय कटारिया परिवार से प्रदीप कटारिया एवं रविन्द्र कटारिया ने सैनी कालौनी, वार्ड 11, सनौली रोड स्थित श्री रामेश्वरम धाम मन्दिर को संगठन को सौंप कर इसका स्वामित्व दे दिया है। इसी क्रम में 14 जुलाई को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका प्रारंभ श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ से होगा, तत्पश्चात संतो महापुरूषों द्वारा सत्संग एवं तत्पश्चात अमृततुल्य भण्डारा होगा। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में पहुँचने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संगठन के सदस्य पानीपत के सभी प्रबुद्धजनों के पास जाकर आमंत्रित कर रहे हैं। इस अवसर पर चेयरमैन वेद शर्मा, प्रधान कृष्ण रेवड़ी, डॉ. रमेश चुघ, रामनारायण रावल, अशोक नारंग, कृष्ण गोपाल सेठी, युद्धवीर रेवड़ी, मुरारि चुघ, ओम ढींगड़ा, आत्म प्रकाश लखीना, ललित भुटानी,दीपक भुटानी, दयानन्द खुंगर, युधिष्ठिर शर्मा, केशव जताना, बसन्त रामदेव, जोगिन्द्र खुराना, चिमन गुलाटी, सतनाम दास मिगलानी, हरिमोहन गुप्ता, किशन लाल मनचन्दा आदि उपस्थित थे।

Comments