Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक सवार तीन युवकों को रास्ता रोककर रॉड व डंडों से जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 मार्च : थाना मतलौडा पुलिस ने अहर से अटावला रोड पर सरस्वती स्कूल के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों का रास्ता रोककर रॉड व डंडे से जांनलेवा हमला करने मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के जवाहरा गांव निवासी प्रिंस के रूप में हुई है।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी उंटला गांव निवासी जतिन व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर जांनलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी प्रिंस के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में शामिल फरार उसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी जतिन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद कर आरोपी जतिन को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना मतलौडा में शेरा गांव निवासी रितेश पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 6 फरवरी को सायं करीब 4:30 बजे वह दोस्त हर्षित व पंकज बाइक पर मतलौडा से भालसी फाटक पर जा रहे थे। तभी पीछे से आई एक ऑल्टो कार ने उन्हे साइड मार दी। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने कार दौड़ा ली। उन्होंने कार का पीछा किया। कार चालक ने अटावला से अहर मोड सरस्वती स्कूल के थोड़ा पहले उनका रास्ता रोक लिया। और तभी सामने के एक बाइक व दो गाड़ियों में 8/10 लड़के आए। सभी लड़कों ने गाड़ी से उतरते ही गाली गलौच करते हुए रॉड व डंडे से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो राहगिरों ने उन्हें छुड़ाया। आरोपी उनको जांन से मारने की धमकी दे रहे थे। उनमें से कुछ लड़कों को वह नाम जानता है। जिनके नाम दीपक निवासी खंडरा, परमजीत व जतिन निवासी उंटला, प्रिंस व आदित्य निवासी जवाहरा है। आरोपियों ने जबरदस्ती उनको गाड़ी में डाल लिया और पीछा करने का मजा चखाने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए अहर चौक पर ले गए। वहा जबरदस्ती राजीनामे पर साइन करवा लिए। उन्होंने आरोपियों के डर से राजीनामें पर साइन कर दिए। बाद में आरोपियों ने उन्हे छोड़ दिया और वे अपने अपने घर चले गए। उन्होंने डर के मारे घर पर कुछ नहीं बताया। झगड़े में लगी चोटों से 7 फरवरी को हर्षित बेहोश हो गया। परिजनों ने हर्षित को इलाज के लिए पानीपत हस्पताल में दाखिल कराया। आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर गंभीर चोटे मारी है। थाना मतलौडा में रितेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments