Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस में तैनात 2 एएसआई पदोन्नत होकर बने एसआई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 9, 2026 Tags: , , , , ,

-पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया

BOL PANIPAT , 09 मार्च : पानीपत जिला पुलिस में तैनात 2 एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नति मिली है। एएसआई महाबीर सिंह थाना किला में और एएसआई अनिल कुमार थाना इसराना में तैनात है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सोमवार को इनके कंधों पर स्टार लगाकर इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर बने दोनों पुलिस अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। इस अवसर पर एसपी रीडर एसआई सुभाष, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई राकेश व पीआरओ अनिल कुमार मौजूद रहे।

Comments